अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का आज 15 सितंबर को 40 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा

भोपाल

भारतीय महिला कांग्रेस का आज रविवार 15 सितंबर 2024 को 40 वां स्थापना दिवस मनाया जायेगा। यह स्थापना दिवस मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस हर्ष और उल्लास के साथ मनाएगी। साथ ही इस दिन महिला कांग्रेस संगठन की नई वेबसाइट लॉच की जाएगी और महिला कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान की भी शुरुआत होगी। यह जानकारी  पीसीसी भोपाल में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की समन्वयक मप्र प्रभारी सुनीता गावंडे और मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने संयुक्त पत्रकार वार्ता दी।

नारी न्याय और महिला सशक्तिकरण का लेंगे संकल्प
विभा पटेल ने कहा कि महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के सुअवसर पर महिला कांग्रेस नेत्रियों द्वारा नारी न्याय और महिला सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया जाएगा। यह महिला कांग्रेस की वचनबद्धता है। अभा महिला कांग्रेस के निर्देश पर प्रत्येक राज्य, केन्द्र शासित प्रदेश, सहित महिला कांग्रेस मुख्यालयों से लेकर सभी जिला एवं ब्लाक अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा 40 वां स्थापना दिवस मनाएंगे। विभा पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश महिला की तमाम पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला एवं ब्लाक की पदाधिकारी, सदस्य महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को दूर करने और महिलाओं के अधिकारों को बनाए रखने और आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराएगी। विभा पटेल ने कहा कि इस मौके पर संविधान का (106वां) संशोधन अधिनियम जो महिलाओं के प्रति भाजपा के विश्वासघात का प्रतीक है। इस संशोधन अधिनियम में कुटिल प्रावधान हैं, जो लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में सीटों के आरक्षण को 2029 के बाद ही लागू होंगे। महिला कांग्रेस इन कुटिल प्रावधानों को हटाने और संशोधन अधिनियम को तुरंत लागू करने की मांग करेगी।

ऑनलाइन रहेगा सदस्यता अभियान
 विभा पटेल ने बताया कि स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की जायेगी। यह सदस्यता अभियान पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगा। 15 सितंबर के ही दिन राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की वेबसाइट की भी शुरुआत होगी। इस वेबसाइट के माध्यम से हर वर्ग की महिलाएं 5 साल तक के लिए महिला कांग्रेस की सदस्य बन सकती हैं। विभा पटेल ने बताया कि मात्र 100 रुपये की ऑनलाइन फ़ीस जमा कराते ही हर महिला सदस्य को एक सदस्यता सर्टिफिकेट (रसीद) भी उसी समय ऑनलाइन प्राप्त होगी। सदस्यता अभियान के प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर, पंपलेट, बैनर, सोशल मीडिया जैसे साधनों का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। इस अभियान को सफल बनाने केंद्रीय स्तर पर एक पर्यवेक्षक के रूप में  सुनीता गावंडे जी भी हमारे साथ हैं।

सरकार से महिला कांग्रेस की मांग
पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की मांग है कि उच्चपदों पर अधिकतम महिलाओं को नियुक्ति मिले। महिलाओं के वेतन में भेदभाव को रोकने के लिए ‘समान काम, समान वेतन’ का सिद्धांत लागू किया जाए।महिला कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 और घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 जैसे महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए बनाए गए कानूनों को सख्ती से लागू किया जाए। महिला कांग्रेस की मांग है कि वर्ष 2025 से महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की आधी (50 प्रतिशत) नौकरियां आरक्षित की जाए। इसके अलावा मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर शिक्षित करेगी और उनके कानूनी अधिकार दिलाने में सहयोग करेगी।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें