नई दिल्ली
यूपी, दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि यूपी, पूर्वी भारत, उत्तरी मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक हीटवेव की स्थिति रहने वाली है। हालांकि, यूपी के कुछ इलाकों में आज और कल बारिश भी होगी। उत्तर पश्चिम के राज्यों में कल तक बारिश, आंधी तूफान चलने की संभावना है। महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक में भारी बारिश आठ जून से होने वाली है।
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में हीटवेव की स्थिति देखी गई। हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश, यूपी में अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बीते दिन यूपी के फतेहपुर में सबसे ज्यादा तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल में भारी बारिश हुई।
मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर बताया है कि कर्नाटक, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश आदि में इसकी दस्तक हो चुकी है। वहीं, अगले तीन से चार दिनों के बीच कर्नाटक के बचे हुए हिस्से, महाराष्ट्र के बाकी इलाकों, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा में मॉनसून आने वाला है। यानी कि इन राज्यों में गर्मी से राहत मिलेगी और झमाझम बारिश होगी।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अगले पांच दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है। वहीं, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 6-10 जून और मराठवाड़ा के इलाकों में छह से आठ जून के बीच बहुत भारी बरसात होगी।
उधर, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में अगले दो से तीन दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है। ओडिशा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में अगले चार से पांच दिनों तक बारिश होगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश में छह से आठ जून के बीच ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तर भारत की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 6 और 7 जून को हल्की बारिश, आंधी तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में छह जून को ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में छह और सात जून को हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, आंधी तूफान भी आ सकता है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











