सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मारा थप्पड़, हिरासत में ली गई CISF की आरोपी जवान

चंडीगढ़

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत से बदसलूकी का मामला सामने आया है. सांसद की ओर से दी गई शिकायत में सामने आया है कि वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची थीं. उन्हें फ्लाइट से दिल्ली आना था. सिक्योरिटी चेक इन के बाद जब वह बोर्डिंग के लिए जा रही थीं, इसी दौरान एलसीटी कुलविंदर कौर (CISF यूनिट चंडीगढ़ एयरपोर्ट )ने उन्हें थप्पड़ मारा. उसके बाद कंगना रनौत के साथ यात्रा कर रहे शख्स मयंक मधुर, ने कुलविंदर कौर को थप्पड़ मारने की कोशिश की. आरोपी CISF कर्मी को हिरासत में ले लिया गया है.

ये घटना दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर हुई. कंगना को चंडीगढ़ से दिल्ली जाना था. सिक्योरिटी चेक के दौरान सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने इस हरकत को अंजाम दिया. इसके बाद कंगना के साथ चल रहे मयंक मधुर ने कुलविंदर कौर को थप्पड़ मारने की कोशिश की. इस घटना को लेकर कंगना की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है. वो फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं हैं.
बेबाक और तल्ख टिप्पणियों के लिए भी जानी जाती हैं

कंगना रनौत अपनी फिल्मों के साथ ही बेबाक और तल्ख टिप्पणियों के लिए भी जानी जाती हैं. बॉलीवुड में नेपोटिज्म के मुद्दे पर वो कई बार बोल चुकी हैं. एक मामले को लेकर उनके खिलाफ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज जावेद अख्तर ने मानहानि का मुकदमा भी किया था. सिने पर्दे से सियासत में उतरीं कंगना ने इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 74,755 वोटों से हराया है.

कंगना रनौत दिल्ली पहुंच चुकी हैं और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सीआईएसएफ की महानिदेशक नीना सिंह को उन्होंने घटना के बारे में जानकारी दी है. कंगना का दावा है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कर्टन एरिया में कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने उनसे बहस की और उन्हें थप्पड़ मारा. सिपाही कुलविंदर को सीओ कक्ष में हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है. चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ द्वारा सीसीटीवी की जांच की जा रही है.

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें