लोहरदगा
झारखंड के लोहरदगा (Lohardaga) में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक कॉन्स्टेबल (Constable) ने एएसआई को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही आला अफसर मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना झारखंड के लोहरदगा जिले की है. यहां बुधवार रात एक पुलिस अधिकारी की उसके सहकर्मी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. इसी को लेकर कॉन्स्टेबल ने एएसआई को गोली मार दी.
अफसरों ने बताया कि झारखंड पुलिस में तैनात कॉन्स्टेबल अनंत सिंह मुंडा और सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) धर्मेंद्र सिंह के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था. यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि रात करीब नौ बजे कॉन्स्टेबल अनंत सिंह ने इंसास राइफल (INSAS rifle) निकाली और एएसआई धर्मेंद्र को गोली मार दी.
गोली लगने से धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमान ने कहा कि घटना का ब्योरा जुटाया जा रहा है. मृतक एएसआई और आरोपी कॉन्स्टेबल दो अन्य व्यक्तियों के साथ किराए के मकान में साथ रहते थे.
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











