आपके बैंक खाते से पैसे चोरी कर रहा ट्रोजन नामक सॉफ्टवेयर

नई दिल्ली

मौजूदा वक्त में बैंक फ्रॉड काफी कॉमन हो गया है, लेकिन थोड़ी से जानकारी आपको बड़े बैंक फ्रॉड से बचा सकती है। ऐसे ही एक नया बैंकिंग ट्रोजन की पहचान हुई है, जो आपके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा रहा है। इसका नाम स्पाईनोट बैंकिंग ट्रोजन है। इस बैंकिंग ट्रोजन के पास कई तरह के डेटा कलेक्शन सुविधाएं हैं। इस ऐप एंड्रॉइड ऐप को ऑपरेटिंग सिस्टम को टारगेट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस सॉफ्टवेयर अपडेट के नाम पर सिस्टम में इंस्टॉल कर दिया जाता है। इसके बाद बैंकिंग एसएमएस और बैंक डेटा का एक्सेस हासिल कर लिया जाता है।

SpyNote क्यों हो जाता है खतरनाक
साइबर सिक्योरिटी कंपनी F-सिक्योर की मानें, तो इस मैलेवयर को शुरुआती तौर पर SMS फिशिंग कैंपेन के तहत फैलाया जाता है। SpyNote अटैक को ऐप इंस्टॉल के लिए एक लिंक भेजा जाता है। इस ऐप इंस्टॉल के नाम पर कॉल लॉग, कैमरा, एमएमएस मैसेज और एक्सटर्नल स्टोरेजका एक्सेस हासिल कर लिया जाता है। SpyNote खतरनाक हो जाता है, क्योंकि यह अपनी उपस्थिति को हाइड कर सकता है। मतलब आप इसका पता नहीं लगा सकते हैं। यह आपकी एंड्रॉइड होम स्क्रीन पर मौजूद भी रहेगा, लेकिन आपको मालूम नहीं चलेगा।

कैसे हैकर्स कर पाएंगे एंड्रॉइड ट्रोजन का इस्तेमाल
SpyNote मैलेवयर को एक्सटर्नली लॉन्च किया जा सकता है। यह एंड्रॉइड ऐप बेहद खतरनाक है, क्योंकि यह अनइंस्टॉल करने के बाद भी एक्टिव रहता है। ऐसे में यूजर के पास फोन की रीसेट करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचता है।

कैसे करें बचाव
इससे बचने का तरीका है कि किसी एक्सटर्नल लिंक से सॉफ्टवेयर अपडेट ना करें।
इसके साथ ही ऐप को केवल गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से ऐप को डाउनलोड करना चाहिए।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें