दल बदलने के लिए मशहूर नारायण त्रिपाठी फिर आएंगे कांग्रेस में

 

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजनीति में पिछले बीस साल में बार-बार दल बदलने के लिए चर्चित रहे मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी एक बार फिर से दल बदलने जा रहे हैं। वे तीन बार विधायक बने, तीनों बार वे अलग-अलग से विधानसभा तक पहुंचे। इस बार उन्होंने अपना नया दल बनाने का ऐलान किया था, लेकिन अब वे फिर से कांग्रेस में आ सकते हैं। महैर के विधायक नारायण त्रिपाठी ने गुुरुवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ ही विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वे पिछले करीब एक महीने से महैर भी नहीं पहुंचे हैं।

अब नवरात्रि में वे मैहर पहुंच रहे हैं। जहां सोमवार की दोपहर में उन्होंने सभा रखी है। वे पिछले करीब दो साल से भाजपा को लेकर खासे मुखर थे। विंध्य प्रदेश अलग बनाने की मांग करने को लेकर उन्होंने विंध्य जनता पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया था, उनका दावा भी था कि उनकी पार्टी चुनाव भी लड़ेगी। सभा के बाद वे कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे, इधर कांग्रेस भी फिलहाल मैहर से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी। त्रिपाठी वर्ष 2013 में भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ कर विधायक बने थे। बाद में वे भाजपा के साथ हो गए थे, लेकिन उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया था। इसके बाद अगला चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़े थे। सबसे पहला चुनाव 2003 में वे सपा से जीते थे।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें