नई दिल्ली.
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 12वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है। जारी टूर्नामेंट में भारतीय टीम की ये लगातार तीसरी जीत हैं और इस धमाकेदार जीत के साथ भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। पाकिस्तान की टीम शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.5 ओवर में सिर्फ 191 रन ही बना सकी। इसके जवाब में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 117 गेंद शेष रहते 7 विकेट से ये मैच अपने नाम किया। वनडे विश्व कप में भारत ने आठवीं बार पाकिस्तान को धूल चटाई है।
192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दो मैच मिस करने वाले शुभमन गिल अपने पहले विश्व कप मैच में सिर्फ 16 रन ही बना सके। इसके बाद विराट कोहली 16 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। लेकिन दूसरी तरफ से रोहित ने धुआंधार पारी जारी रही।
पाकिस्तान की टीम एक समय बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी लेकिन कप्तान बाबर आजम का विकेट गिरने के बाद भारत ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का मौका नहीं दिया। कुलदीप ने 33वें ओवर में दो विकेट निकाले और फिर बुमराह ने अपने लगातार ओवरों में दो विकेट लेकर भारत की वापसी कराई। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने सर्वाधिक 50 रन बनाए।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की। इमाम उल हक और अब्दुल्लाह शफीक के बीच पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी हुई। मोहम्मद सिराज ने 8वें ओवर में शफीक को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। अब्दुल्लाह 24 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान का दूसरा विकेट 13वें ओवर में गिरा। हार्दिक पांड्या ने इमाम उल हक को कैच आउट करवाया। इमाम 38 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए।
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर हैं। मोहम्मद सिराज ने कप्तान बाबर आजम को क्लीन बोल्ड किया है। बाबर ने 58 गेंद में 50 रन बनाए। बाबर के आउट होने के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 155 रन था लेकिन इसके बाद पाकिस्तान ने 36 रन के अंदर 8 विकेट गंवाए। सऊद शकील सिर्फ 6 रन ही बना सके।
कुलदीप यादव ने उन्हें आउट किया। इसके बाद इफ्तिखार अहमद भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 4 रन बनाए। बुमराह ने अपने अगले ओवर में शादाब खान (2) को क्लीन बोल्ड किया। हार्दिक पांड्या ने पारी के 40वें ओवर में मोहम्मद नवाज को कैच आउट करवाया। नवाज 4 रन ही बना सके। हसन अली को जडेजा ने आउट किया। जडेजा ने हारिस राउफ को आउट करके पाकिस्तान की पारी का अंत किया।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











