जालौन
उत्तर प्रदेश के जालौन में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पति की मौत के बाद पत्नी ने सदमे में आकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पूरा मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेश जी नगर का है। यहां के रहने वाले उमेशचंद्र चौरसिया उर्फ कल्लू (60) तकरीबन दो माह से बीमार चल रहे थे। उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। गुरुवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद परिजन सो गए। रात में जब कविता पति को देखने के लिए उठीं तो रात में उनकी मौत हो चुकी थी। अपने पति की मौत का सदमा कविता बर्दाश्त नहीं कर पाईं और कुछ ही घंटे बाद उन्होंने घर के बरामदे के हुक में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची गई और जांच शुरू की।
माता-पिता की मौत से बिखरा परिवार
शुक्रवार सुबह करीब छह बजे जब बेटे अर्पित और सागर उठे तो माता-पिता के शव को देखकर चीख पुकार मच गई। एक साथ दो मौतों की खबर इलाके में फैल गई। मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अनिल कुमार राणा मौके पर पहुंच गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जहां टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। वहीं, सीओ रविन्द्र गौतम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











