राशि अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा को अर्पित करें इन रंगों के फूल, हर मनोकामना होगी पूर्ण

कल से यानी 15 अक्टूबर से नवरात्रि का त्योहार शुरू हो रहा है। जैसा कि आप सभी जानते हैं साल में चार नवरात्रि मनाई जाती है, जिसमें से दो बड़ी और दो गुप्त नवरात्रि होती है। इन्हीं में से आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष तिथि पर शारदीय नवरात्रि मनाई जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। वहीं भक्ति व्रत भी रखते हैं और पूरे मन से मन को प्रसन्न करने के लिए पूजा अर्चना करते हैं ताकि उनकी मांगी हुई मनोकामना पूर्ण हो सके।

माता रानी की कृपा प्राप्त करने के लिए नवरात्रि के 9 दिन सबसे ज्यादा सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। इस बार की नवरात्रि कई जातकों के लिए शुभ साबित हो सकती है। अगर आप भी नवरात्रि के नौ दिन मां की पूजा अर्चना करते हैं और उन्हें पुष्प अर्पित करते हैं तो आज हम आपको ज्योतिषों द्वारा बताए गए पुष्पों के रंग बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपनी राशि के अनुसार माता को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होगी और आपका जीवन खुशहाल बनेगा। चलिए जानते हैं राशि अनुसार किन्हें कौन से फूल माता रानी को अर्पित करना चाहिए?

Shardiya Navratri 2023 में मां को अर्पित करें इन रंगों के फूल

 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को नवरात्रि में माता रानी को लाल रंग के पुष्प अर्पित करना चाहिए। सबसे शुभ गुड़हल का फूल माना जाता है।

 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को सफेद रंग के फूल अर्पित करना चाहिए। ये मां को बेहद प्रिय होते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को पीले रंग के पुष्प चढ़ाना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है और हर इच्छा पूर्ण होती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को माता रानी को सफेद रंग के फूल चढ़ाना चाहिए। ये शुभ माने जाते हैं ऐसा करने से मां प्रसन्न होती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को पीला और नारंगी रंग के फूल नवरात्रि में मां दुर्गा को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से हर मनोकामना पूर्ण होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को माता रानी को पीले रंग के फूल अर्पित करना चाहिए। ये शुभ संकेत दिलवाते हैं और जीवन खुशहाल बनता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को मां दुर्गा को नवरात्रि के दौरान सफेद रंग के फूल चढ़ाना चाहिए। सफ़ेद रंग के फूल से मां बेहद प्रसन्न होती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को नवरात्रि के दौरान लाल रंग के पुष्प माता रानी को अर्पित करना चाहिए। ये जीवन की तमाम समस्या को खत्म करने के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को माता रानी को नवरात्रि के दौरान पीले रंग के फूल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मां भक्तों को हर इच्छा पूर्ण करती हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को नीले रंग के फूल नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को चढ़ाना चाहिए। ऐसा करना जीवन में खुशियां ला सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को भी माता रानी को नवरात्रि के दौरान नीले रंग के पुष्प अर्पित करना चाहिए। ये रंग उनके लिए शुभ साबित हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को नवरात्री के दौरान पीले रंग के पुष्प माता रानी को अर्पित करना चाहिए। ये रंग उनके लिए शुभ साबित हो सकता है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें