नई दिल्ली
फोल्डेबल स्मार्टफोन महिलाओं के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक खासतौर पर फ्लिप फोन की डिमांड महिलाओं में सबसे ज्यादा है। फोल्डेबल स्मार्टफोन पहले के मुकाबले काफी सस्ते हुए हैं। साथ ही उनकी बिल्ड क्वॉलिटी इंप्रूव हुई है। यही वजह है कि फोल्डेबल स्मार्टफोन की डिमांड बढ़ी है। साल 2023 की पहली छमाही में अकेले कुल स्मार्टफोन के 82 फीसद यूनिट की शिपमेंट हुई है। इसमें सैमसंग के फ्लिप फोन की डिमांड सबसे ज्यादा है।
हिलाओं में क्यों बढ़ी फोल्डेबल फोन की डिमांड
फ्लिप और फोल्डेबल फोन फैंशन ट्रेंडी होते हैं। साथ ही यह फोल्ड होने की वजह से कम स्पेस लेते हैं। ऐसे में महिलाएं बिना शोल्डर बैग के इसे छोटे हैंड बैग में भी कैरी कर सकती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि स्मार्टफोन डिजाइन के मामले में अब तक महिलाओं की जरूरत को नजरअंदाज किया जाता रहा है, लेकिन फोल्डेबल और फ्लिप उनकी जरूरत को पूरा कर रहे हैं। दूसरा बड़ी वजह है कि फोल्डबेल और फ्लिप फोन के रियर कैमरे से सेल्फी क्लिक की जा सकती है। इसकी वजह से अच्छी फोटो और वीडियो क्लिक होती हैं, साथ ही वीडियो कॉलिंग या फिर मीटिंग के लिए फोल्डेबल और फ्लिप फोन काफी शानदार रहते है। इन सभी खूबियों के चलते महिलाओं के बीच फ्लिप और फोल्ड फोन की डिमांड ज्यादा है।
क्यों बढ़ी डिमांड
सैमसंग ने अपने फोल्डेबल और फ्लिप स्मार्टफोन की असेंबलिंग लोकली भारत में शुरू की है। साल 20023 में भारत में करीब 6.35 लाख फोल्डेबल स्मार्टफोन की बिक्री हुई है। मार्केट रिसर्च और एनालिस्ट फर्म Techarc की मानें, तो साल 2023 में कुल स्मार्टफोन रेवेन्यू में फोल्डेबल और फ्लिप स्मार्टफोन का योगदान 1.8 फीसद रहा है, जबकि सेल में हिस्सेदारी 0.5 फीसद है। मतलब कम फोल्डेबल और फ्लिप फोन बेचकर मोटी कमाई की जा सकती है। सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 की नोएडा में बनाए जा रहे हैं।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











