भोपाल
भारतीय जनता पार्टी (BJP) मध्य प्रदेश में 5वीं लिस्ट जारी करने की तैयारी कर रही है। राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पहले ही लिस्ट के 'विस्फोटक' होने का दावा कर चुके हैं। अब संभावनाएं जताई जा रही हैं कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर पार्टी या केंद्रीय मंत्री की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
कब आएगी अगली लिस्ट?
कहा जा रहा है कि रविवार को भाजपा की दिल्ली में बड़ी बैठक होने जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शामिल हो सकते हैं। अब तक भाजपा 4 सूचियों में 136 नामों का ऐलान कर चुकी है। राज्य में कुल 230 सीटे हैं। खबर है कि पार्टी पीएम मोदी के उत्तराखंड से लौटने का इंतजार कर रही है।
सिंधिया लड़ेंगे चुनाव?
संभावनाएं हैं कि पार्टी सिंधिया या उनके करीबी नेता को चुनावी मैदान में उतार सकती है। दरअसल, यशोधरा राजे सिंधिया के चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान के बाद ज्योतिरादित्य के नाम पर चर्चाएं तेज हो गईं थीं। अब तक भाजपा की तरफ से 94 नामों का ऐलान किया जाना बाकी है। पार्टी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधनी सीट की जिम्मेदारी सौंपी है।
इन सीटों से दावेदारी पेश कर सकते हैं महाराज
अब तक सिंधिया के नाम को लेकर संशय बरकरार है। माना जा रहा है कि अगर सिंधिया को टिकट देने का फैसला पार्टी करती है, तो वह शिवपुरी जिले की दो सीटों में से एक शिवपुरी या कोलारस सीट या गुना जिले की बमोरी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। फिलहाल, बमोरी सीट से सिंधिया के ही करीबी महेंद्र सिसोदिया चुनाव लड़ सकते हैं।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











