मुंबई
डायरेक्टर विशाल भारद्वाज एक नई वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली'। इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो बहुत ही ग्रिपिंग है और होश उड़ा देगा। यह वेब सीरीज अगाथा क्रिस्टी की दी सिटाफ़ोर्ड रहस्य पर आधारित है, और इसमें वामिका गब्बी लीड रोल में हैं। वामिका इस वेब सीरीज में डिटेक्टिव चार्ली चोपड़ा के रोल में हैं, जो ब्रिगेडियर मेहरबान रावत के मर्डर की तहकीकात कर रही हैं। ब्रिगेडियर का रोल एक्टर गुलशन ग्रोवर ने निभाया है।
'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली' में विवान शाह भी हैं। ट्रेलर देखने पर लगता है जैसे विवान शाह का किरदार ब्रिगेडियर का हत्यारा है। पर कहानी तो कुछ और ही है। और वो क्या है, यह वेब सीरीज के रिलीज होने पर ही पता चलेगा।
'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वेली' एक मर्डर मिस्ट्री है, और इसके ट्रेलर की शुरुआत जिम्मी यानी विवान शाह से होती है। जिम्मी अंकल यानी ब्रिगेडियर मेहरबान रावत के बंगले पर पहुंच जाता है। अंकल हैरान रह जाते हैं। दोनों साथ में बैठकर शतरंज खेलते हैं। खेल के दौरान ब्रिगेडियर मेहरबान बोलते हैं- अब तुझे कौन बचाएगा भांजे? इस पर जिम्मी (विवान शाह) शतरंज की अपनी चाल चलता है और कहता है- चेक और मौत…सॉरी मात।
तभी कोई ब्रिगेडियर को मार देता है और चार्ली के पास फोन आता है। ट्रेलर की इतनी सी ही झलक चीख-चीखकर इशारा करती है कि जिम्मी ही अकंल का कातिल है। पर क्या वाकई? जिम्मी के होटल की चाबियां ब्रिगेडियर के बंगले पर मिलती हैं। और वो खुद फरार हो जाता है। इससे हर किसी का शक जिम्मी पर ही जाता है। धीरे-धीरे कई राज खुलकर सामने आते हैं।
'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वेली' का ट्रेलर देख यूजर्स भी खूब तारीफ कर रहे हैं, और इसे 'मास्टरपीस' बता रहे हैं। एक फैन ने लिखा है- विशाल साहब, हमें आपकी बहुत शिद्दत से जरूरत है। 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वेली' में विवान शाह के अलावा उनके पापा और एक्टर Naseeruddin Shah, वाइफ रत्ना पाठक शाह और बेटे इमाद शाह भी हैं। यानी पूरी शाह फैमिली इस वेब सीरीज का हिस्सा है। इसमें लारा दत्ता, नीना गुप्ता, पाओली दाम और चंदन रॉय सान्याल भी नजर आएंगे।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











