
आतिशी को फ्लैगशिप रोड स्थित बंगला आवंटित नहीं किया गया, भाजपा हड़पने की कोशिश कर रही: ‘आप’
नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के सिविल लाइंस में फ्लैगशिप रोड पर बंगला नंबर-6 में रहने के लिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को आरोप लगाया कि यह अभी तक उन्हें आवंटित नहीं किया गया है। आप ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बंगले को ‘‘हथियाने’’ की कोशिश करने का








