
अपने बच्चों को उनके सपने पूरे करते देखना हर माता-पिता के लिए गर्व का क्षण : अमिताभ
मुंबई, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि अपने बच्चों को उनके सपने पूरे करते देखना हर माता-पिता के लिए गर्व का क्षण होता है। अमिताभ बच्चन इन दिनों सोनी एंटरटेनमेंट के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 16 को होस्ट कर रहे हैं। इस शो के आने वाले एक एपिसोड में, दर्शक








