
जिला मुख्यालय में लोकायुक्त जबलपुर के दल ने सहायक मत्स्य अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
सिवनी जिला मुख्यालय में लोकायुक्त जबलपुर के दल ने शनिवार को सहायक मत्स्य अधिकारी मुकुन्द राव बंसोडकर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त जबलपुर के निरीक्षक कमल सिंह उइके ने बताया कि आवेदक देवीप्रसाद पुत्र स्व. जगन्नाथ राहंगडाले (49) पांडीवाड़ा थाना उगली तहसील केवलारी जिला सिवनी ने शिकायत की








