
कर्नाटक में बंद आज, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; हिरासत में लिए गए 50 से ज्यादा लोग
बेंगलुरु कावेरी नदी का पानी तमिलनाडु को दिए जाने के विरोध में शुक्रवार को कर्नाटक बंद के मद्देनजर राज्य में सामान्य जनजीवन बाधित रहने की आशंका है। कर्नाटक रक्षण वेदिके, कन्नड़ चलवली (वटल पक्ष) समेत कन्नड़ संगठनों और विभिन्न किसान संगठनों ने पूरे राज्य में सुबह से शाम तक बंद का आह्वान किया है। आयोजकों








