
दिल्ली सेवा विधेयक कल राज्यसभा में होगा पेश, चर्चा के बाद पारित कराने के लिए होगा मतदान
नई दिल्ली सरकार सोमवार को दिल्ली सेवा विधेयक को राज्यसभा में चर्चा और पारित कराने के लिए लेकर आएगी। दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों और पोस्टिंग पर अध्यादेश को कानून का रूप देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 विपक्षी दलों के बहिर्गमन के बीच गुरुवार को लोकसभा द्वारा पारित







