
ताज़ा खबर
कमलनाथ ने फिर लगाया बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप, कहा ‘जनता सीएम शिवराज को विदा करने के लिए तैयार’
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी राज में प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। मंडला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि मंडला भ्रष्टाचार की राजधानी बन गया है। यहां बेरोजगारी और पलायन की समस्या लगातार बढ़ रही है और माफियाराज से लोग परेशान है।