
प्रियंका गांधी जबलपुर में करेगी सभा,महिलाओं को 1500 रुपए माह समेत,500 रुपए गैस सिलेंडर देने के वादा
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से प्रचार की शुरूआत कल प्रियंका गांधी करने जा रही है। वे जबलपुर में नर्मदा पूजा के साथ इसकी शुरूआत करेंगी और यहां पर बड़ी सभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी की सभा की तैयारियों में कांग्रेस पिछले बीस दिन से जुटी हुई है।



