
उज्जैन में भगवान महाकाल के आंगन में प्रदोषकाल में हुआ होलिका का दहन, भक्तों ने उड़ाए फूल, गुलाल
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सोमवार तड़के चार बजे से रंगपर्व का आगाज हो गया है। भस्म आरती में पुजारियों ने भगवान महाकाल के साथ फूलों से होली खेली। शाम को संध्या आरती में भगवान को हर्बल गुलाल अर्पित कर होली मनाई गई। आरती के उपरांत पुजारी परिवार की महिलाओं ने परिसर में होलिका का पूजन



