मुंबई
रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' से दिग्विजय सिंह राठी का सफर खत्म हो गया। जनता की वोटिंग के आधार पर नहीं, बल्कि घरवालों के वोटों के आधार पर उन्हें बिग बॉस ने बाहर का रास्ता दिखाया है। हालांकि उनके जाने को हर कोई गलत बता रहा है। अनफेयर बता रहा है। काम्या पंजाबी तक ने भी सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जताया है। इसे नाइंसाफी बताया है।
'बिग बॉस 18' के 20 दिसंबर वाले एपिसोड में नई टाइम गॉड श्रुतिका अर्जुन को घरवालों की रैंकिंग करने का टास्क मिला। योगदान के हिसाब से उन्हें पत्ता पहनाना था। जिसका ज्यादा उसे 1 नंबर और जिसका सबसे कम उसे 13 नंबर का पत्ता पहनाना था। और फिर जो बॉटम 6 में रहे उनमें से एलिमिनेशन हुआ। अधिकतर घरवालों ने दिग्विजय का नाम लिया। जिससे वह बार वह बाहर हो गए।
दिग्विजय राठी के सपोर्ट में उतरे फैंस
अब सोशल मीडिया पर हैशटैग दिग्विजय राठी और 'PROUD OF YOU DIGVIJAY' ट्रेंड होने लगा। लोगों ने दिग्विजय के एविक्शन को गलत बताया और कुछ फैंस ने करणवीर के साथ उनकी दोस्ती को सच्चा बताया। एक यूजर ने लिखा कि दिग्विजय ने रुला दिया। जहां करणवीर अपने पिता के निधन पर नहीं रोए, वह इनके एविक्शन पर रो पड़े।
दिग्विजय सिंह राठी के साथ हुई नाइंसाफी?
एक यूजर ने लिखा, 'दिग्विजय के साथ यही चीज रोडीज में हुई, फिर स्प्लिट्सविला में और अब बिग बॉस में? सच बात तो ये है कि मेकर्स बायस्ड हैं क्योंकि वह 25 साल के लड़के के फैनडम से इनसिक्योर हैं कि उसने डेढ साल में ये सब कैसे कमा लिया।' एक यूजर ने लिखा कि बिग बॉस के इतिहास का सबसे अनफेयर एविक्शन था।
काम्या पंजाबी ने भी दिग्विजय के एविक्शन पर कही ये बात
कुछ यूजर्स ने पिछले सीजन्स में हुए ऐसे एविक्शन का उदाहरण दिया। लिखा कि आज जैसे दिग्विजय के साथ हुआ, वैसे ही अभिनव शुक्ला और अंकित गुप्ता के साथ हुआ था। और ये पैटर्न आगे भी सीजन में देखने को मिलेगा। वहीं, काम्या पंजाबी ने लिखा, 'ये गेम का सबसे बुरा पार्ट है। कंटेस्टेंट्स क्यों डिसाइड करेंगे कौन रहेगा, कौन जाएगा? दिग्विजय इस दौरान घर में मौजूद बाकियों से ज्यादा डिजर्विंग था। चलो कम से कम बिग बॉस ने ये तो क्लियर कर ही दिया।' एक यूजर ने लिखा कि दिग्विजय राठी बहुत मजबूत हैं। उन्हें उनका गेम का तरीका पसंद आया।
दिग्विजय राठी को किसने किया बेघर?
दिग्विजय राठी को रजत दलाल, विवियन डीसेना, सारा अरफीन खान, अविनाश मिश्रा, कशिश कपूर, ईशा सिंह, एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा ने वोट दिया। जिसके बाद बिग बॉस ने कहा कि जनता के वोटों के आधार पर वह टॉप 5 में थे। लेकिन घरवालों के अनुसार वह बॉटम 6 में रहे। इसलिए उन्हें एविक्ट होना पड़ेगा। बिग बॉस चाहते तो गेम पलट सकते थे। वह एक डिजर्विंग कंटेस्टेंट को जाने से बचा सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उल्टा यामिनी, एडिन, कशिश, सारा, चाहत और ईशा बॉटम 6 में होकर भी बेघर नहीं हुईं। जबकि उनका योगदान शो में कम था। हालांकि खबर है कि डबल एविक्शन हुआ है, जिसमें एडिन और यामिनी का सफर खत्म हो चुका है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











