केवल 7 दिनों में ही 1000 करोड़ क्लब में पहुंची ‘पुष्पा 2’

मुंबई

अल्लू अर्जुन की सुकुमार निर्देशित फिल्म 'पुष्पा 2' ने अपने सातवें दिन भी रेकॉर्ड बना डाला। ये फिल्म सबसे तेजी से वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ में एंट्री करने वाली पहली फिल्म बन गई है। 'पुष्पा 2' ने सात दिनों में बम्पर कमाई कर डाली है। आइए जानें, बुधवार को कैसा रहा कमाई का हाल।

पूरे साल एक अदद हिट फिल्म के लिए तरस रहे बॉक्स ऑफिस पर अब 'पुष्पा 2' ने पैसों की बरसात कर डाली है। ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म एक ही झटके में पूरे साल का बैलेंस बराबर करने के लिए कमर कसरकर थिएटर में उतरी है।

बुधवार को सबसे अधिक हिन्दी में हुई कमाई
रिपोर्ट के मुताबिक, 'पुष्पा 2' ने सातवें दिन यानी अपने पहले बुधवार को 42 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ हिन्दी में इसने सबसे अधिक कमाई की है और तेलुगू कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है। हिन्दी में 'पुष्पा 2' ने सातवें दिन करीब 30 करोड़ रुपये है जबकि तेलुगू में महज 9 करोड़ का कलेक्शन कर पाई। अब इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए पटना जैसे शहर को चुनने की वजह का अंदाजा आप लगा ही सकते हैं कि मेकर्स ने कमाई के इस फायदे को पहले ही भांप लिया था।

देसी बॉक्स ऑफिस पर अब तक 687 करोड़ के आसपास कमाई
फिल्म ने कुल मिलाकर देसी बॉक्स ऑफिस पर अब तक 687 करोड़ के आसपास कमाई की है। वहीं फिल्म ने अब तक तेलुगू में केवल 232.75 करोड़ और हिन्दी में 398.1 करोड़ की कमाई कर डाली।

वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़ों पर नजर डालें तो इस फिल्म ने केवल 7 दिनों के अंदर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, अभी इस फिल्म ने दुनिया भर में कितना कलेक्शन किया है, इसका ठीक-ठीक आंकड़ा आना अभी बाकी है। लेकिन अब तक के आंकड़ों को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 1010 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

दुनिया भर में 1000 करोड़ की कमाई करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म
इसी के साथ अल्लू अर्जुन और रश्मिका के नाम दुनिया भर में 1000 करोड़ की कमाई करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बनाने का रेकॉर्ड भी बन गया है। बता दें कि इस मामले में इस फिल्म ने एसएस राजामौली की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' को भी पछाड़ दिया है।

'बाहुबली 2' को जल्द मिल सकती है पछाड़
'पुष्पा 2', 'बाहुबली 2', 'आरआरआर' और 'कल्कि 2898 एडी' के बाद ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ या उससे अधिक की कमाई करने वाली 8वीं भारतीय फिल्म और चौथी तेलुगु फिल्म बन चुकी है। इन आंकड़ों को देखकर ऐसा लग रहा है कि आने 'पुष्पा 2' बहुत जल्द 'बाहुबली 2' को चुनौती दे सकती है जो लगभग 1790 करोड़ की कमाई के साथ दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें