अंबेडकरनगर
ओमप्रकाश राजभर के करीबी नेता और सुभासपा के प्रदेश सचिव को अंबेडकरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के चलाए गए अभियान में पकड़े अशोक यादव के पास से करीब सात किलो गांजा बरामद किया गया। वहीं सुभासपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सचिव अशोक यादव की गिरफ्तारी को सियासी साजिश बताया है।
दरअसल, सम्मनपुर थाने की पुलिस ने सात किलो 150 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कुर्की बाजार पावर हाउस के पास स्थित पुलिया के निकट अशोक यादव पुत्र श्रीराम निवासी कुर्की बनगवां कोतवाली अकबरपुर और उमाशंकर राजभर पुत्र बिरजू निवासी परस कटुई थाना सम्मनपुर को सात किलो 150 ग्राम अवैध गांजे व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई के दौरान यह बात सामने आई कि अशोक यादव सुभासपा के प्रदेश सचिव हैं। खबर फैलते ही सियासी सरगर्मी बढ़ गई। सुभासपा जिलाध्यक्ष जगलाल राजभर ने इस गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बता दिया। उन्होंने कहा कि अशोक यादव हार्ट के मरीज हैं। वह इलाज करने गए थे। उन्हें फंसाया जा रहा है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











