राशिफल रविवार 08 दिसम्बर 2024

मेष राशि- मेष राशि वाले किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। बातचीत में भी संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन मन अशांत हो सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों की वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज भी रहेंगे। परंतु मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा लाभप्रद हो सकती है।

कर्क राशि- कर्क राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन अशांत रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी पुराने व पैतृक व्यापार की दोबारा शुरुआत हो सकती है।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों की आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

तुला राशि- तुला राशि वालों के मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी, परंतु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। जीवन साथी का साथ मिलेगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

धनु राशि- धनु राशि वालों का मन परेशान रहेगा। मन में निराशा व असंतोष हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में सचेत रहें।

मकर राशि- मकर राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, परंतु मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। खर्चों में अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि- मीन राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्च बढ़ेंगे।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें