शादी के बदले सीधा हवालात पहुंच गए 40 बाराती, नशा करके बारात में जाना पड़ गया महंगा, FIR दर्ज

पटना
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 40 बाराती बारात के बदले सीधा हवालात पहुंच गए। दरअसल, इन लोगों को नशा करके बारात में जाना भारी पड़ गया। मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग ने टीम ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है।

उत्पाद इंस्पेक्टर सह आबकारी थानाध्यक्ष मुजफ्फरपुर शिवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ बराती नशे में बरात में जा थे और साथ में शराब भी ले जा रहे थे। इसी सूचना के आधार पर जिले में चेकपोस्ट पर जांच अभियान चलाया गया। जिले के अलग अलग थानाक्षेत्र से कुल 40 बारातियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 7 शराब धंधेबाजों को भी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

उत्पाद अधिनियम के तहत FIR दर्ज
आबकारी थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद विभाग की ओर से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शराब धंधेबाजों एवं नशे में धुत बरातियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी कार्रवाई अलग अलग से हुई है। सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें