बिहार विधानसभा उपचुनाव में चारों सीटों पर NDA की जीत, महागठबंधन को मिली शिकस्त

पटना.

बिहार विधानसभा उपचुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। तरारी में भाजपा ने भाकपा माले को हार का स्वाद चखा दिया है। वहीं रामगढ़, बेलागंज और इलामगंज में एनडीए के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। रामगढ़ विधानसभा में वोटों की गिनती खत्म हो गई। शुरुआत के कुछ राउंड में बसपा प्रत्याशी सतीश यादव ने बढ़त बनाए रखा।

इसके बाद भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह पहले नंबर पर आए। कम अंतर से वह आगे बढ़ते गए। फाइनल राउंड में वह 1362 वोट से जीत गए। उन्हें 62257 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बसपा के सतीश यादव रहे। इन्हें 60895 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर राजद के अजीत सिंह रहे। इन्हें 35825 वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुशवाहा रहे। इन्हें 6513 वोट मिले हैं।

तरारी से विशाल प्रशांत से विधायक चुने जाने की घोषणा
तरारी उपचुनाव में आधिकारिक घोषणा हो गई है। तरारी से भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत 10612 वोट से जीत चुके हैं। जिला निर्वाचन आयोग ने विशाल प्रशांत तरारी विधानसभा का नया विधायक घोषित कर दिया है। विशाल ने 10612 से भाकपा माले के राजू यादव को हरा दिया। विशाल प्रशांत को 78755 वोट मिले। वहीं भाकपा माले के राजू यादव को 68143 वोट मिले। जनसुराज की किरण देवी 5622 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहीं। 3560 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया।

बेलागंज और इमामगंज में एनडीए प्रत्याशियों की जीत
बेलागंज और इमामगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती खत्म हो चुकी है। दोनों विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशियों ने बाजी मार ली है। महागठबंधन दूसरे और प्रशांत किशोर की पार्टी को तीसरे नंबर पर जनता ने पहुंचा दिया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी इमामगंज से अपनी किस्मत आजमा रही थीं। मतगणना की शुरुआत में वह पीछे चल रही थी। लेकिन, पांचवे राउंड की गिनती में उन्होंने आगे चल रहे राजद के रोशन मांझी को पछाड़ दिया। इसके लिए लगातार बढ़त बनाईं रहीं। करीब छह हजार वोटों के अंतर से उन्होंने जीत हासिल की। जनसुराज के प्रत्याशी जितेंद्र पासवान तीसरे नंबर पर रहे। बेलागंज में जदयू की मनोरमा देवी को 72178 वोट मिले। राजद उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह को 51210 वोट मिले। इस तरह मनोरमा देवी ने राजद प्रत्याशी को 20993 मतों से हरा दिया।

रामगढ़ में बारहवें राउंड में भाजपा पहले नंबर पर
रामगढ़ विधानसभा में बारहवें राउंड के रुझान आ गए हैं। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह पहले नंबर पर चल रहे हैं। उन्होंने अपनी जीत का दावा भी कर दिया है। इन्हें 62257 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बसपा के सतीश यादव हैं। इन्हें 60895 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर राजद के अजीत सिंह हैं। इन्हें 35825 वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुशवाहा हैं। इन्हें 6513 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह  1362 वोट से आगे चल रहे।

तरारी विधानसभा सीट पर भाजपा के विशाल प्रशांत की जीत
तरारी विधानसभा सीट पर सभी राउंड की गिनती पूरी हो गई है। भाजपा के विशाल प्रशांत ने भाकपा-माले के राजू यादव 11012 वोटों के अंतर से हरा दिया है। अंतिम राउंड की गिनती के अनुसार उन्हें 79155 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाकपा माले के राजू यादव 68143 वोट मिले हैं।  तीसरे नंबर पर जनसुराज की किरण सिंह हैं। इधर,काउंटिंग हॉल के बाहर समर्थकों के बीच होली खेली जा ही है। जमकर आतिशबाजी की जा रही है।

रामगढ़ में ग्यारहवें राउंड में भाजपा पहले नंबर पर
रामगढ़ विधानसभा में ग्यारहवें राउंड के रुझान आ गए हैं।  भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह पहले नंबर पर चल रहे हैं। उन्होंने अपनी जीत का दावा भी कर दिया है। इन्हें 61910 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बसपा के सतीश यादव हैं। इन्हें 60133 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर राजद के अजीत सिंह हैं। इन्हें 35598 वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुशवाहा हैं। इन्हें 6487 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह  1777 वोट से आगे चल रहे।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें