रिलायंस जियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ऑफिशियल मर्जर का ऐलान हो गया है। इस मर्जर के बाद नई कंपनी JioStar हो गई है। साथ ही JioStar.com वेबसाइट को लाइव कर दिया गया है। साथ ही जियोस्टार सब्सक्रिप्शन प्लान का भी ऐलान हो गया है। इसमें SD और HD प्लान शामिल हैं। इन प्लान की शुरुआती कीमत 15 रुपये प्रतिमाह है।
JioStar हिंदी चैनल पैक
जियोस्टार हिंदी पैक को लाइव कर दिया गया है। इसे स्टार वैल्यू पैक हिंदी की कीमत 59 रुपये प्रतिमाह है। इस प्लान में 16 SD चैनल दिये जाते हैं। अगर आप प्रीमियम हिंदी ऑप्शन की बात करें, तो इसकी शुरुआती कीमत 105 रुपये प्रतिमाह है। इस प्लान में 23 SD चैनल मिलते हैं। अगर आप HD कंटेंट देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको स्टार वैल्यू पैक लाइट एचडी हिंदी पैक में 15 चैनल के साथ 7 HD चैनल मिलेंगे। इसकी कीमत 88 रुपये प्रतिमाह है। जियोस्टार प्लान में स्टार प्रीमियम पैक लाइट में आपको 22 चैनल और 14 HD चैनल मिलते हैं। इसकी कीमत 125 रुपये प्रतिमाह है।
जियो स्टार ओडिया चैनल पैक
ओडिया पैक में मिनी प्लान की कीमत 15 रुपये प्रतिमाह है। इसमें 17 SD चैनल मिलते हैं। स्टार प्रीमियम पैक में 24 SD चैनल मिलते हैं। साथ ही वैल्यू ओडिया लाइट में 16 HD चैनल और 8 HD चैनल का सब्सक्रिप्शन मिलते हैं। इस प्लान की कीमत 65 रुपये प्रतिमाह है। स्टार प्रीमियम पैक में 23 HD चैनल मिलते हैं। इसकी कीमत 105 रुपये प्रतिमाह रहा है।
JioStar बंगाली चैनल पैक
इसके वैल्यू पैक की कीमत 65 रुपये प्रतिमाह है। इसमें 17 SD चैनल मिलते हैं। स्टार वैल्यू पैक में 17 SD चैनल के साथ 9 HD पैक मिलते हैं। इसकी कीमत 99 रुपये है। स्टार प्रीमियम पैक में 22 SD चैनल मिलते हैं। स्टार प्रीमियम पैक में 24 SD चैनल के साथ 16 HD चैनल मिलते हैं। इसकी कीमत 110 रुपये प्रतिमाह है।
जियोस्टार कन्नड चैनल पैक
वैल्यू पैक की कीमत 45 रुपये प्रतिमाह है। इसमें 9 SD चैनल मिलते हैं। वही स्टार वैल्यू पैक एचडी में 9 चैनल के साथ 4 HD पैक मिलते हैं। इसकी कीमत 67 रुपये है। स्टार प्रीमियम पैक में 15 SD चैनल मिलते हैं। इसकी कीमत 67 रुपये है। स्टार प्रीमियम पैक एचडी पैक में 14 चैनल और 9 HD चैनल मिलते हैं। इस प्लान की कीमत 105 रुपये प्रतिमाह है।
जियो स्टार तेलेगु चैनल पैक
स्टार वैल्यू पैक की कीमत 81 रुपये प्रतिमाह है। इसमें 11 SD चैनल मिलते हैं। स्टार वैल्यू लाइट एचडी पैक में 10 SD चैनल के साथ 5 HD चैनल का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसकी कीमत 70 रुपये है। स्टार प्रीमियम पैक में 17 SD चैनल मिलते हैं। स्टार प्रीमियम पैक लाइट में 15 SD चैनल और 10 HD चैनल मिलते हैं। इसकी कीमत 125 रुपये प्रतिमाह है।
जियोस्टार मलयालम चैनल पैक
जियोस्टार दोनों पैक में SD और HD पैक मिलते हैं। स्टार वैल्यू मलयालम पैक की कीमत 57 रुपये प्रतिमाह है। इसमें 10 SD चैलन मिलते हैं। स्टार वैल्यू पैक में 9 SD चैनल के साथ 5 HD चैनल मिलते हैं। इसकी कीमत 77 रुपये है। प्रीमियम प्लान में 15 SD चैनल मिलते हैं। इसकी कीमत 113 रुपये है। स्टार प्रीमियम एचडी पैक में 14 चैनल के साथ 10 HD चैनल मिलते हैं। इसकी कीमत 105 रुपये प्रतिमाह है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











