नई दिल्ली
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के तीन बार के विधायक रहे दलित नेता वीर सिंह धींगान ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और स्वागत किया। 'आप' ने हाल के दिनों में कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल किया है।
वीर सिंह धींगान सीमापुरी सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। दिल्ली सरकार के खादी ग्रामोद्योग और एससी-एसटी बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने उन्हें सीमापुरी सीट से उतारा था। इस सीट पर 'आप' के राजेंद्र पाल गौतम ने जीत हासिल की थी। वह पिछले दिनों 'आप' को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। अब 'आप' ने कांग्रेस से हिसाब बराबर कर लिया है। माना जा रहा है कि पार्टी धींगान को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट दे सकती है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि वीर सिंह धिंगान आप पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘वह दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा व्यक्तित्व हैं और सामाजिक सेवा में जुटे रहे हैं। उनके आने से आप पार्टी को मजबूती मिलेगी। खासतौर से दलितों के लिए किए जाने वाले कार्यों को मजबूती मिलेगी। सीमापुरी क्षेत्र के वह भावी विधायक बन सकते हैं। अरविंद ने कहा कि आज अच्छे-अच्छे लोग आप पार्टी में काम की वजह से जुड़ रहे हैं। भाजपा एवं कांग्रेस के नेता आप पार्टी में आ रहे हैं जो बताता है कि आने वाले चुनाव में आप पार्टी अच्छे बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।’
आप पार्टी में शामिल होते हुए वीर सिंह धिंगान ने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुड़े रहे हैं। आज कांग्रेस एवं भाजपा में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अंदर कुछ और एवं बाहर कुछ और कहते हैं। गुरुवार को आयोजित निगम चुनाव में हमारे नेताओं ने भाजपा को सपोर्ट किया जिसका उन्हें काफी दुख है। इसलिए उन्होंने निर्णय लिया है कि वह आप पार्टी में रहकर लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए वह आप पार्टी से जुड़ रहे हैं।
वीर सिंह धिंगान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एनजीओ चलाने के समय सीमापुरी इलाके में काम करते थे। उन्होंने देखा है कि उस समय किस तरह अरविंद ने घर-घर जाकर लोगों के लिए काम किया। वह किस तरह गरीबों, पिछड़ों और दलितों के लिए काम करते हैं, वह काबिले तारीफ हैं। दलितों के लिए राजनीतिक पार्टियों ने केवल बोला है, लेकिन वास्तव में अगर किसी ने दलितों के लिए काम किया है तो वह अरविंद केजरीवाल ने किया है। उन्होंने ही दलितों के लिए योजनाओं को बेहतर तरीके से चलाया है।दिल्ली के विकास में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दिल्ली के शिक्षा मॉडल को उन्होंने देश-विदेश में प्रसिद्ध किया है। इसलिए वह बिना किसी लालसा के आप पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पार्टी को मजबूत करने के लिए वह बेहतर ढंग से काम करेंगे।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











