मनावर में SDOP अनु बेनीवाल की टीम ने दो अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया

मनावर
 मध्य प्रदेश में धार जिले में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ अभियान के तहत, पुलिस ने मनावर में दो अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग घर के अंदर ही हथियार बना रहे थे।

एसडीओपी अनु बेनीवाल की देखरेख में दो टीमों का गठन किया गया था। पहली टीम ने सिंघाना निवासी हरजीत सिंह सिकलीगर के घर पर छापा मारा, जहां अवैध हथियार निर्माण करते हुए हरजीत सिंह चावला, दया सिंह भाटिया, और जितेंद्र सिंह चावला को पकड़ा गया।

इनके पास से हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए। इनके खिलाफ थाना मनावर में अपराध क्रमांक 861/24 धारा 5, 25(1)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
सिकलीगर के घर पर मारा छापा

दूसरी टीम ने सतनाम सिंह सिकलीगर के घर पर छापेमारी की, जहां सतनाम सिंह, राजेंद्र सिकलीगर, राज सिंह सिकलीगर, और संजय सिंह सिकलीगर अवैध हथियार बना रहे थे। इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो मैग्जीन, एक देसी कट्टा, और हथियार निर्माण के उपकरण बरामद हुए। इनके खिलाफ भी थाना मनावर में अपराध क्रमांक 862/24 धारा 5, 25, 25(1)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जब्त सामग्री और आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 13 देसी कट्टे और 2 देशी पिस्टल जब्त किए। इनमें से कई आरोपियों के खिलाफ पहले भी अपराध दर्ज हैं। सतनाम सिंह और हरजीत सिंह सिकलीगर पर आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में, एसडीओपी मनावर अनु बेनीवाल (आईपीएस) के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

    सतनाम सिंह पिता भीकासिंह, उम्र 49 वर्ष
    राज सिंह पिता सतनाम सिंह, उम्र 24 वर्ष
    संजय सिंह पिता राज सिंह, उम्र 28 वर्ष
    राजेंद्र पिता भीकासिंह, उम्र 30 वर्ष
    हरजीत सिंह पिता दर्शन सिंह, उम्र 37 वर्ष
    दया सिंह पिता प्यार सिंह, उम्र 28 वर्ष
    जितेंद्र सिंह पिता भीकासिंह, उम्र 35 वर्ष

पुलिस का संदेश, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी

एसडीओपी अनु बेनीवाल का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ कड़ी नजर रखी जाएगी।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें