बिहार-दरभंगा में बाढ़ पीड़ितों से मिले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राहत कार्यों पर सीओ से जताई असंतुष्टि

दरभंगा.

दरभंगा के बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल दरभंगा जिले के गोड़ाबोराम और किरतपुर प्रखंड के बाढ़ पीड़ित इलाको का दौड़ा किया और बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। उपमुख्यमंत्री ने किरतपुर के सीओ को कहा कि बाढ़ पीड़ितों को किये जा रहे मदद से वह सन्तुष्ट नहीं हैं। बाढ़ राहत कार्य और अच्छे तरीके किया जाय। किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। शिकायत आने पर कार्रवाई होगी।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इलाके का दौड़ा किया। इधर, जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के हरसंभव मदद किया जाने का दावा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सूखे फूड पैकेट का बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरण किया गया था।

इससे पहले चिराग और पप्पू यादव आए थे
बता दें कि कोसी नदी के जमालपुर के भूभौल गांव में तटबंध टूटने से इलाके हड़कम्प मच गया था। इसके बाद सभी बाढ़ पीड़ितों ने बांध पर शरण लेकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर राजनीति भी तेज हो गई। इसी कड़ी में सबसे पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने किरतपुर प्रखंड के जमालपुर गांव में बुलेट से घूम-घूमकर पीड़ितों को नगद रुपये देकर मदद की थी। उसके बाद मंगलवार की शाम केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने भी दरभंगा के किरतपुर प्रखंड का दौड़ा किया था।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें