रांची
चैनपुर राज परिवार के सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री रह चुके विवेक भवानी सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्हें कांग्रेस की सदस्यता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दिलाई। इस माैके पर विधायक दल के नेता डॉ. रामेश्वर उरांव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद थे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद विवेक भवानी सिंह ने कहा कि मैं 20 साल भाजपा में रहा, लेकिन यहां जिस तरह से मेरा अभिवादन किया गया, उससे मैं भावविभोर हूं। उन्होंने यह भी बताया कि इन दो दशकों की राजनीति में अचानक ही पार्टी छोड़ने का निर्णय नहीं लिया। खासकर 2014 के बाद से पार्टी में एक बड़ा तबका तानाशाह रवैया से परेशान होकर विकल्प तलाश रहे हैं।
केशव महतो ने क्या कहा?
विवेक का पार्टी में स्वागत करते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि बिना शर्त संगठन में काम करने की इच्छा के कारण ही उन्हें पार्टी में स्वागत किया गया है। उनके आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। अभी और भी लंबी कतार है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर वे पार्टी में शामिल हुए। विधायक दल के नेता डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा इनके पार्टी में आने से कांग्रेस और गठबंधन दलों को मजबूती मिलेगी। विवेक कांग्रेस पार्टी की नीति, सिद्धांत और विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











