ग्राम पंचायत की भूमि पर मेढ़ और पेड़ की छंटाई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,एक की मौत, सात घायल

रुड़की
ग्राम पंचायत की भूमि पर मेढ़ और पेड़ की छंटाई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई, जबकि ग्राम प्रधान समेत दोनों पक्षों के करीब सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम प्रधान समेत तीन की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद सिविल अस्पताल में भी पुलिस के सामने दोनों में मारपीट हो गई। एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव आमखेड़ी गांव के पास पंचायती भूमि पर एक खेत की मेढ़ और पेड़ की छंटाई को लेकर प्रधान रविंद्र पक्ष के लोगों का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था। किसी तरह से लोगों ने मामला शांत कराया। इसके बाद ग्राम प्रधान रविंद्र दूसरे पक्ष के जोगेंद्र के घर के पास जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष से इनका विवाद हो गया।

कुल्हाड़ी और बलकटी से हमला कर दिया
आरोप है कि दूसरे पक्ष ने ग्राम प्रधान रविंद्र पक्ष पर कुल्हाड़ी और बलकटी से हमला कर दिया। इसमें ग्राम प्रधान रविंद्र, आजाद, सुंदर, सेवाराम उर्फ शिवाजी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने आजाद (45) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हमले में घायल सेवाराम और सुंदर को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। संघर्ष में दूसरे पक्ष के राहुल, गजेंद्र और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। गजेंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। तनाव को देखते हुए गंगनहर और सिविललाइंस कोतवाली पुलिस को अस्पताल में तैनात किया गया। सिविल अस्पताल में पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। वहीं, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ विवेक कुमार आमखेड़ी गांव में पहुंचे और घटना की जानकारी ली। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी ने प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि सघर्ष में एक की हत्या हुई है। माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

तमंचा, कारतूस और चप्पलें बरामद
पुलिस को मौके से एक तमंचा, दो कारतूस, चुनरी, सात चप्पल और एक डंडा बरामद हुआ है। यह तमंचा किसका है। इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, जिस जगह गांव में झगड़ा हुआ है। उस जगह पर सड़क का कुछ हिस्सा खून से सना हुआ है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें