जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने धार जिले की दुर्घटना की जांच एवं एफआईआर कराने के निर्देश दिये

भोपाल

धार जिले के सरदारपुर विकासखंड क्षेत्र के शासकीय अनुसूचित जनजाति सीनियर बालक छात्रावास, रिंगनोद में बुधवार की सुबह दो छात्रावासी बालकों की करंट लगने से मृत्यु हो गई। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने इस दर्दनाक दुर्घटना पर गहन दु:ख व्यक्त कर शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त कर मृत बालकों के परिजन को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि मंजूर की है। मृत बालकों के परिजन को जिला रेडक्रॉस से भी सहायता राशि दी गई है। मंत्री डॉ. शाह घटना की जानकारी लेने गुरूवार को रिंगनोद (जिला धार) जायेंगे।

जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने इस दुर्घटना को संज्ञान में लेकर सूक्ष्मता से जांच कराने एवं एफआईआर कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को घटना के लिये जिम्मेदार शासकीय सेवकों पर सख्त कार्रवाई करने तथा ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिये सभी छात्रावासों में सुरक्षा के समुचित प्रबंध करने के निर्देश भी दिये हैं। मंत्री डॉ. शाह के निर्देश पर कमिश्नर इंदौर दीपक सिंह द्वारा प्रभारी सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य, जिला धार बृजकांत शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निरीक्षण के लिए हर संभाग में महिला मंडल संयोजक नियुक्त होंगी

जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित सभी छात्रावासों व आश्रम शालाओं का नियमित रूप से निरीक्षण करने के लिये प्रदेश के हर संभाग में एक-एक महिला मंडल संयोजक नियुक्त की जायेंगी, जो 5 दिन अपने-अपने संभाग क्षेत्र के सभी छात्रावासों/आश्रम शालाओं का नियमित रूप से निरीक्षण करेंगी। ये मंडल संयोजक दिन में बालक छात्रावास/आश्रमों का निरीक्षण करेंगी और सप्ताह में 3 दिन अनिवार्य रूप से किसी बालिका छात्रावास/आश्रम में ही रात्रि विश्राम करेंगी। महिला मंडल संयोजक विद्यार्थियों से चर्चाकर छात्रावास/आश्रम शालाओं में किसी भी प्रकार की व्यवस्थागत कठिनाई, छात्रावास/आश्रम अधीक्षक व अमले का व्यवहार, विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी समस्याएं व उनकी मानसिक परेशानियों/मनोदशा के बारे में भी जानकारी लेंगी। साथ ही विद्यार्थियों की कतिपय प्रकार की समस्याओं का समुचित निदान करने की दिशा में पहल करेंगी, ताकि किसी व्यक्तिगत या व्यवस्थागत समस्या के कारण छात्रावासी विद्यार्थी किसी भी प्रकार का घातक कदम न उठायें।

प्रभारी छात्रावास अधीक्षक निलंबित और बीईओ को शो-कॉज नोटिस दिया

कलेक्टर धार प्रियंक मिश्रा ने शासकीय अनुसूचित जनजाति सीनियर बालक छात्रावास रिंगनोद के प्रभारी छात्रावास अधीक्षक बनसिंह कन्नौज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सरदारपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें