मान सरकार में मंत्रिमंडल का चौथा फेरबदल, बनाए गए 5 नए मंत्री, शपथ के साथ ही हुआ विभागों का हुआ वटवारा

पंजाब
पंजाब की भगवंत मान सरकार में 5 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। तीन साल के अंदर यह मान सरकार में चौथा फेरबदल है, पांच शपथ लेने वाले मंत्रियों में तरुणप्रीत सिंह, बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉक्टर रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत शामिल हैं। दरअसल, रविवार को मान कैबिनेट से 4 मंत्रियों का इस्तीफा हो गया था, जिसके बाद बनी जगह में इन नए मंत्रियों को शामिल किया गया।

शपथ के साथ ही नए मंत्रियों को उनके विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है, जिसमें तरूणप्रीत सिंह को पर्यटन और कल्चर अफेयर्स, इनवेस्टमेंट प्रमोशन, इंडस्ट्री एंड कॉमर्स और ग्रामीण विकास और पंचायती राज, बरिंदर गोयल को माइन्स और जियोलॉजी, जल संसाधन, जल और जमीन संरक्षण, हरदीप मुंडिया को राजस्व, आपदा प्रबंधन, वॉटर सप्लाई और शहरी विकास मंत्रालय, रवजोत सिंह को स्थानीय सरकार और संसदीय मामले, मोहिंदर भगत को रक्षा सेवाएं और बागवानी मंत्रालय की जिम्मदारी सौंपी गई।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह में पार्टी के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। पंजाब में शपथ ग्रहण समारोह के पहले सीएम मान ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने भरोसेमंद ओएसडी ओंकार सिंह को भी पद से हटा दिया। उनको पद से हटाए जाने के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है।

इससे पहले, हटाए गए मंत्रियों में चेतन सिंह जौरामाजरा (जनसंपर्क, रक्षा सेवाएं और बागवानी), अनमोल गगन मान (पर्यटन और निवेश प्रोत्साहन), बलकार सिंह (स्थानीय सरकार और संसदीय मामले) और ब्रम शंकर जिम्पा (राजस्व) शामिल थे। इस शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही आम आदमी पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री सहित 16 सदस्य हो गए हैं। पंजाब विधानसभा में सदस्यों के आधार पर केवल 18 मंत्री ही हो सकते हैं।

पंजाब में पिछले विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करके सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन लोकसभा चुनावों में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। मान कैबिनेट में हुए बदलावों को लोकसभा चुनावों के प्रदर्शन के आधार पर ही देखा जा रहा है। आज शपथ लेने वाले 5 मंत्रियों में दो अनुसूचित जाति और दो जट और एक बनिया समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। मंत्रिमंडल में हुए इस फेरबदल के बाद पंजाब में अब केवल एक महिला मंत्री बची हैं।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें