बिहार-बेगूसराय को करें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित, केंद्रीय मंत्री ने किसानों के लिए मुआवजा भी मांगा

बेगूसराय.

बेगूसराय जिले में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे मटिहानी विधानसभा क्षेत्र समेत कई इलाके प्रभावित हो रहे हैं। बाढ़ के चलते लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं और कई घर गंगा में समा गए हैं। इस संकट के मद्देनजर बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की। उसमें उन्होंने बिहार सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि बेगूसराय को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाए।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बाढ़ के कारण लगभग एक लाख हेक्टेयर जमीन प्रभावित हो चुकी है और लोगों के बीच डर का माहौल है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन इलाकों में बांधों में रिसाव हो रहा है, उसे तुरंत ठीक किया जाए, क्योंकि अगर समय रहते बांधों की मरम्मत नहीं की गई तो पूरा बेगूसराय बाढ़ की चपेट में आ सकता है। उन्होंने बेगूसराय में डेढ़ लाख हेक्टेयर उपजाऊ भूमि के प्रभावित होने का हवाला देते हुए किसानों के लिए मुआवजे की मांग भी की, ताकि उनकी फसलों का नुकसान कम किया जा सके। मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने भी क्षेत्र की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण कई घर गंगा में समा गए हैं। उन्होंने रिंग बांध बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर सही समय पर रिंग बांध का निर्माण हो जाता, तो इलाके के लोग बाढ़ से सुरक्षित रहते। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत कार्यों की सराहना की, लेकिन राज्य सरकार से दीर्घकालिक समाधान की मांग की। वहीं, सांसद गिरिराज सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के लिए अधिक राहत और सहायता की मांग की। साथ ही यह आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाएंगे, ताकि बेगूसराय जिले को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें