भोपाल
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक दिन के प्रवास पर मध्यप्रदेश के भाग्योदय तीर्थ सागर पहुंचे जहां मुनि 108 सुधा सागर जी महाराज के 42 में दीक्षा दिवस के अवसर पर शामिल होकर मुनिका आशीर्वाद प्राप्त किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के भोपाल पहुंचने पर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्टेट हैंगर पर जोरदार स्वागत किया।
लोकसभा अध्यक्ष बिरला के साथ राजपूत भी भाग्योदय तीर्थ पहुंचे। जहां मुनि सुधा सागर से आशीर्वाद प्राप्त किया। भाग्योदय तीर्थ में आयोजित 42वें मुनिके दीक्षा दिवस के अवसर पर आयोजन समिति द्वारा लोकसभा अध्यक्ष का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया।
लोकसभा अध्यक्ष को भाया स्वागत का बुंदेली अंदाज
मध्यप्रदेश का बुंदेलखंड क्षेत्र अपनी परंपरा और वैभव के लिए जाना जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा सागर में खाद्य मंत्री राजपूत के निवास में देखने को मिला। लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला भाग्योदय तीर्थ में आयोजित दीक्षा दिवस समारोह में शामिल होने के पश्चात खाद्य मंत्री राजपूत के निवास पर पहुंचे। खाद्य मंत्री ने बुंदेली परंपरा से लोकसभा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। अतिथि देवो भवः परंपरा अनुसार मंत्री राजपूत ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत सत्कार कर शाल-श्रीफल और पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष बिरला को इस दौरान बुंदेली व्यंजन पारोसे गए। लोकसभा अध्यक्ष को बुंदेली परंपरा का यह स्वागत अंदाज बहुत ज्यादा पसंद आया। उन्होंने बुंदेलखंड की शान को देश का पर्याय बताया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











