भारी बारिश झेल रहे कई राज्यों के लिए राहतभरा अपडेट है, भारी बारिश से मिलने जा रही राहत

नई दिल्ली
मॉनसून की शुरुआत के बाद से ही भारी बारिश झेल रहे कई राज्यों के लिए राहतभरा अपडेट है। दरअसल, मौसम विभाग ने गुरुवार को खुशखबरी दी है और बताया है कि देश में ज्यादातर जगह अगले चार से पांच दिनों तक भारी बारिश नहीं होगी। यानी कि जहां-जहां भारी बारिश से लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा था, उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। मॉनसून की भी विदाई नजदीक आ रही है। कुछ दिनों बाद देश से मॉनसून की पूरी तरह से वापसी हो जाएगी। मालूम हो कि इस बार गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश हुई है।

हालांकि, भले ही बहुत ज्यादा बारिश अगले पांच दिनों तक नहीं होने वाली, लेकिन इसके बाद भी कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 23-25 सितंबर, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ में 24 और 25 सितंबर को बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वी और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप में 19 और 20 सितंबर, ओडिशा में 22 और 23 सितंबर, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 22-25 सितंबर, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 23-25 सितंबर के बीच बारिश हो सकती है। वहीं, दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 19 और 20 सितंबर को हॉट एंड ह्यूमिड वेदर रहने वाला है।

दिल्ली में सुबह मौसम सुहावना
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में रातभर हुई बारिश के बाद गुरुवार की सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान घटकर 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो, मौसम के औसत से चार डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिन में बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे आद्रता का स्तर 98 प्रतिशत दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 57 दर्ज किया गया जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें