बिहार-वैशाली में 24 घंटे से लापता किशोर का कुएं में उतराता मिला शव, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

वैशाली.

जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव में पिछले 24 घंटे से लापता किशोर का शव गांव के कुएं से पुलिस ने बरामद किया है। मृतक किशोर की पहचान रहीमपुर गांव निवासी अशोक सिंह के 17 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अभिषेक पिछले 24 घंटे से लापता था। जब स्थानीय लोगों की नजर कुएं में उपलते शव पर पड़ी तो गांव में बात आग की तरह फैल गई।

आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना बिदुपुर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिदुपुर थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किशोर के शव को बाहर निकालकर शव को हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग के रहीमपुर चौक के पास रखकर जाम कर दिया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। जिसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस संबंध में मृतक किशोर के पिता अशोक सिंह ने बताया कि मेरे पुत्र पर चोरी का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों के द्वारा हत्या शव को कुएं में फेंका गया है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें