October में कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें बैंकों की हॉलिडे लिस्ट

मुंबई
सितंबर का महीना खत्म होने वाला है। कुछ दिन बाद अक्टूबर का महीना शुरू हो जाएगा। फेस्टिव सीजन शुरू हो रहा है। अक्टूबर के महीने में जमकर त्योहार आने वाले हैं। फेस्टिव सीजन अपने साथ खूब छुट्टियां लेकर आता है। इसके चलते आपके कई काम अटक सकते हैं।

 अक्टूबर के महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार (Holidays in October 2024) है। ऐसे में अगर आपका बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे फटाफट निपटा लीजिए, नहीं तो आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

एमपी के बैंकों में भी रहेगी छुट्टी
अक्टूबर महीने में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली ,धनतेरस, सरदार पटेल के जन्मदिन के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। आरबीआई के अनुसार बैंक अवकाश अलग-अलग राज्यों और बैंकों में भिन्न हो सकते हैं। इनमें मध्यप्रदेश के बैंकों में भी छुट्टियां रहेंगी। जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक…..

अक्टूबर 2024 में बैंक की छुट्टियां (Bank Holidays in October 2024 List)

– 2 अक्टूबर 2024: गांधी जयंती के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

-3 अक्टूबर 2024: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत और महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

-6 अक्टूबर 2024: रविवार होने के कारण देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

-10 अक्टूबर 2024: महा सप्तमी के अवसर पर देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी।

-11 अक्टूबर 2024: महानवमी के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

-12 अक्टूबर 2024: आयुध पूजा, दशहरा और दूसरे शनिवार के अवसर पर देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी।

-13 अक्टूबर 2024: इस दिन रविवार है। देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहती है।
-17 अक्टूबर 2024: कटि बिहू के अवसर पर असम में बैंक बंद रहेंगे। तथा प्रगट दिवस (वाल्मीकि जयंती) भी है जिस वजह से देश के अन्य राज्यों में भी बैंक बंद रहने वाले हैं।

-20 अक्टूबर 2024: इस दिन रविवार होने के कारण देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

-26 अक्टूबर 2024: इस दिन शनिवार है। परिग्रहण दिवस के कारण जम्मू और कश्मीर के बैंक बंद रहेंगे। जबकि, महीने के चौथे शनिवार के कारण देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी।

-27 अक्टूबर 2024: इस दिन रविवार होने के कारण देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

-31 अक्टूबर 2024 : नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन और दिवाली के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें