झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

रांची.

झारखंड के विभिन्न जिलों में दो-दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश ने तबाही मचाई। सबसे ज्यादा बर्बादी लातेहार और गढ़वा में दिखी। कई जगह नदियों और झरनों में उफान है। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बारिश का पानी भर गया। कई जगह पुलिस ध्वस्त हो गई। पुल के ऊपर पानी चढ़ने से आवागमन भी घंटों ठप रहा। नदियों के किनारे स्थित धान की फसल डूब गई है। पलामू के प्रखंड मुख्यालय कस्बा पांडू में बांकी नदी का पानी घुस गया।

गढ़वा के सरस्वती और दानरो नदी में आई बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। जिले के चिनिया-सिगसिगा कला सड़क पर कल्वर्ट बहने से मार्ग बाधित हो गया है। उधर, धनबाद-झरिया और गिरिडीह में भू-धंसान की सूचना है। बारिश के कारण बोकारो के तेनुघाट डैम के छह गेट खोले गए हैं।

आज कैसा रहेगा मौसम
रांची समेत आसपास के जिलों में सोमवार को भी तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने रांची समेत कोल्हान, खूंटी, सिमडेगा और गुमला में तेज बारिश का रेल अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त पलामू प्रमंडल में भी आदि तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दिनों पश्चिम बंगाल पर स्थित अवदाब कोल्हान के जिलों पर केंद्रित होकर पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ रहा है। इस कारण अगले 24 घंटे के दौरान रांची और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।

24 घंटे में रांची के बुढ़मू में 112 मिमी बारिश
रांची समेत राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान अच्छी बारिश हुई। रांची में 14.2 मिमी बारिश हुई, जबकि बुढ़मू में 112.2 मिमी बारिश हुई। राज्य में गढ़वा में 152.8 मिमी बारिश हुई। मेदिनी नगर में 110.6, पूर्वी सिंहभूम में 105, लातेहार में 85, धनबाद 79.6, गिरिडीह 73.4 और हजारीबाग में 66.8 मिमी बारिश हुई।

रांची में सामान्य से अधिक बारिश
मौजूदा समय में बारिश के कारण मानसून की स्थिति में सुधार हुआ है। राज्य की तुलना में रांची का मानसून बेहतर है। रांची में एक जून से 15 सितंबर तक 984.1 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 39.6 मिमी से 5अधिक है। रांची और आसपास समेत पलामू प्रमंडल के जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि, रांची और राज्य के दक्षिणी जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश से बुजुर्ग की मौत, राजधानी फंसी
लातेहार के महुआडांड़ में बूढ़ा नदी पार करने के दौरान डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं लातेहार के बरवाडीह स्टेशन यार्ड की लाइन पर हाई टेंशन तार पर पेड़ गिरने से राजधानी समेत कई ट्रेनों का परिचलन करीब डेढ़ घंटे बाधित रहा। रांची में नुकसान की सूचना नहीं है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें