झारखंड-साहिबगंज में 4 बच्चों की मां को प्रेमी संग पकड़ा, जूते की माला पहनाकर निकाली परेड

साहिबगंज.

झारखंड के साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां के बच्चा पंचायत के एक गांव में एक कथित प्रेमी युगल को पकड़ कर जूता-चप्पल का माला पहनाकर सरेआम सड़कों पर घुमाने का वीडियो वायरल हुआ है। यह मामला दो दिन पहले का है। इस मामले में संबंधित चौकीदार मजुबा मड़ैया की लिखित शिकायत पर मिर्जाचौकी थाना में 11 सितंबर की देर शाम को 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि करीब 40 साल उम्र की एक आदिवासी महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है। महिला को चार बच्चे हैं। तीन बच्चे महिला के साथ रहते हैं। बड़ी बेटी पिता के साथ बाहर रहती है। इस बीच महिला का पास के गांव के एक युवक से कथित रूप से संबंध हो गया। युवक का महिला के घर पर अक्सर आना-जाना होता था। बीते 10 सितंबर की दोपहर को युवक महिला के घर पर आया था। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने दोनों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने महिला का हाथ रस्सी से पीछे से बांधकर जूता-चप्पल का माला पहनाकर सरेआम ढोल-नगाड़ा बजाते हुए गांव व आसपास के इलाके में घुमाया और उसका वीडियो भी बनाया। इस क्रम में महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे प्रताड़ित भी किया गया। इस घटना के बाद महिला काफी डरी हुई है। थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने बताया कि इस घटना को गंभीरता से लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संबंधित युवक की भी तलाश की जा रही है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें