बिहार-समस्तीपुर में आभार यात्रा लेकर पहुंचे तेजस्वी यादव, कार्यकर्ताओं को सुनने आया हूं- यहां अपराध चरम हैं

समस्तीपुर.

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को अपनी आभार यात्रा के पहले चरण में समस्तीपुर में कार्यकर्ताओं से एक महत्वपूर्ण संवाद किया। इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने स्पष्ट किया कि वह अपनी बात से अधिक कार्यकर्ताओं की बात सुनने आए हैं, ताकि बिहार की जमीनी हकीकत और समस्याओं को समझा जा सके।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने समस्तीपुर के जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती पर अपनी यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हम सब कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलने वाले लोग हैं। आज का कार्यकर्ता दर्शन और जन संवाद का कार्यक्रम समस्तीपुर से शुरू हो रहा है, क्योंकि कर्पूरी ठाकुर हमारे प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करना है। तेजस्वी ने कहा कि जमीनी हकीकत को समझना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता जो रोजाना की समस्याओं का सामना करते हैं, वही सबसे बेहतर जानकारी प्रदान कर सकते हैं। बिहार की वास्तविक स्थिति जानने के लिए कार्यकर्ताओं की राय सबसे महत्वपूर्ण है।

विधि व्यवस्था पर उठाए सवाल –
तेजस्वी यादव ने बिहार की वर्तमान विधि व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध की घटनाएं रोजाना बढ़ रही हैं। यहां हत्या, डकैती, और अन्य अपराध चरम पर हैं। डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार के दावे और वास्तविकता के बीच कोई मेल नहीं है।

पिछले चुनाव में बेईमानी का आरोप –
तेजस्वी ने पिछले विधानसभा चुनावों को लेकर भी बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर पिछले चुनाव में बेईमानी नहीं की जाती तो आज बिहार में राजद की सरकार होती। हमारे चुनावी प्रयास और कार्यकर्ता की मेहनत के बावजूद, साजिशों के चलते हमारी सरकार नहीं बन पाई। तेजस्वी यादव ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीति का भी संकेत दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार राजद बिहार में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते, इस बार हम बिहार में सत्ता में आएंगे और राज्य के विकास के लिए नई दिशा देंगे।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें