'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम शैलेश लोढ़ा पर दुखों का पहाड़ टूट गया। जब उनके पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बात की जानकारी एक्टर और कवि ने खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की थी और उनकी याद में चंद लाइनें भी लिखी थीं। जिस पर सभी ने उनकी आत्मा की शांति की दुआ की थी। अब एक्टर ने उनके अंतिम यात्रा के दौरान का वीडियो शेयर किया है, जिसे देख कुछ लोग भड़क भी गए।
शैलेश लोढ़ा ने पिता के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने से लेकर उन्हें मुखाग्नि देने तक के सभी पलों को फैंस के साथ साझा किया है। उस मार्मिक वीडियो के साथ एक्टर ने लिखा, 'जिन के कांधो पर बैठ दुनिया देखी, आज मेरे कंधे पर बैठ दुनिया से चले गए, मैं जानता हूं पापा, आप ऊपर भी सिर्फ मुस्कराहट बांट रहे होंगे..।' शैलेश लोढ़ा ने इस दौरान सिर पर नारंगी रंग की पगड़ी बांधी थी। बदन पर सफेद रंग का कुर्ता पायजामा था। कंधे पर पिता को लेकर वह शमशान जा रहे थे।
शैलेश लोढ़ा
शैलेश लोढ़ा की इस हरकत पर भड़के लोग
अब शैलेश लोढ़ा के इस वीडियो पर IPS डॉक्टर मनोज कुमार, जिन पर '12वीं फेल' बनी है, उन्होंने लिखा, 'विनम्र श्रद्धांजलि।' वहीं बाकी यूजर्स ने भी उनका आत्मा की शांति का बात लिखी। मगर कुछ लोग ये सब देख भड़क उठे। एक ने कहा, 'सर माफ कीजिएगा लेकिन वीडियो बनाना जरूरी था क्या ??' एक ने पूछा, 'अंतिम यात्रा पर वीडियो क्यों बनाया?' एक ने लिखा, 'सर बिना वीडियो के भी चल जाता।'
शैलेश लोढ़ा ने दी थी पिता के निधन की सूचना
इसके पहले शैलेश लोढ़ा ने पिता के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह मुस्कुराते हुए दिख रहे थे। कैप्शन में लिखा था, 'जो भी हूं…आप की परछाई हूं…. आज सुबह के सूरज ने जगत तो रोशन किया पर हमारी ज़िन्दगी में अंधेरा हो गया…..पापा ने देह त्याग दी….आंसुओं की भाषा होती तो कुछ लिख पाता…..एक बार फिर से कह दीजिये ना…बबलू।' इस पर भी तमाम लोों ने ओम शांति लिखा था और भावभीनि श्रद्धांजलि दी थी।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











