विधायक सचिन यादव को गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया गया

भोपाल
 हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के विभिन्न नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के कसरावद विधानसभा से कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री सचिन यादव को गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया गया है।

राज्य की राजनीति में विधायक सचिन यादव के पिता पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव तथा भाई पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का पिछड़े वर्ग में खासा प्रभाव है। यादव परिवार की यादव समाज में गहरी पैठ भी है। सचिन यादव को यह जिम्मेदारी पिछड़ा वर्ग और खासकर यादव समाज को रिझाने के लिए दी गई है। निमाड़ अंचल के कांग्रेस नेताओं ने सचिन यादव को गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक बनाने पर खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।

जिम्मेदारी मिलने के बाद क्या बोले सचिन यादव?

सचिन यादव ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन मंत्री के.सी. वेणुगोपाल और हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जल्द ही गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में पहुंचकर सभी 9 विधानसभा सीटों बावल, रेवाड़ी, पटौदी, बादशाहपुर, गुड़गांव, सोहना, नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुनहाना का दौरा नी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में गुरुग्राम की सभी नौ विधानसभा सीटों में कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताने का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर भारी बहुमत के साथ विजयी होगी।

हरियाणा में 1 अक्टूबर को चुनाव

यादव ने दावा किया कि हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत के साथ एक मजबूत जनहितैषी सरकार बनायेगी। हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को चुनाव होने वाले हैं। मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें