देश मजबूती के साथ बढ़ रहा है आगे – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

देश मजबूती के साथ बढ़ रहा है आगे – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

लोकतंत्र सेनानी स्व. वाल्मिकी प्रसाद गुप्ता की प्रतिमा का किया अनावरण

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल, शिक्षा, चिकित्सा, औद्योगिक विकास जैसे अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया जा रहा है, भारत को आज विश्व गुरु माना जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने के लिए हमारे शहीदों ने अपना बलिदान दिया हमें उनके बलिदानों को याद कर उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल शहडोल जिले के ग्राम पंचायत करकी में लोकतंत्र सेनानी स्व. वाल्मिकी प्रसाद गुप्ता की मूर्ति का अनावरण कर उपस्थित जन को संबोधित कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय वाल्मिकी प्रसाद गुप्ता ने लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए लोकतंत्र सेनानी वाल्मिकी गुप्ता ने सतत प्रयास किए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें लोकतंत्र सेनानी वाल्मीकि गुप्ता के आदर्श को आत्मसात करना चाहिए। विधायक शरद कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक जैतपुर जयसिंह मरावी, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें