बीजापुर
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के 6 कार्यकतार्ओं के भाजपा में शामिल होने के दावे के बीच छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के जिला सचिव गुलशन भण्डारी ने प्रेस नोट जारी कर उन्होंने कहा कि भाजपा और उनके नेता बीजापुर में पूरी तरह लाचार और बेबस हैं। इसीलिए भाजपा किसी को भी लाकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के कार्यकर्ता बताते हुए उनका भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करवा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा जनता कांग्रेस जे की बढ़ती लोक प्रियता से डरी हुई है। जिसके कारण भाजपाई जेसीसीजे की छवि खराब करने की नापाक कोशिश करते हुए अपने प्रदेश के आला नेताओं को खुश करने का प्रयास कर रहें है जबकि सच्चाई यह है कि जो 6 लोग भाजपा में शामिल हुए हैं, वो जनता कांग्रेस जे के सदस्य नहीं थे। भाजपा और उसके नेताओं को समझना होगा की झूठ ज्यादा नही चलने वाला सच हमेशा सामने आ ही जाता है। भाजपा के बीजापुर जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार अपनी साख बचाने के लिए गिरते जनाधार के कारण ऐसे कार्य कर रहे हैं।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











