भाजपा ने धर्मांतरित के शव को निकालकर ईसाई क्रबिस्तान में दफन करने किया चक्काजाम

कांकेर

पखांजुर में माचपल्ली निवासी दिलीप पद्दा नामक व्यक्ति आदिवासी समाज से धर्मांतरण कर ईसाई धर्म ग्रहण किया था, उक्त व्यक्ति का निधन हो गया, माचपल्ली के ग्रामीणों ने शव को दफनाने के लिए जगह देने से सख्त मना कर दिया था। जिसे प्रशासन के संरक्षण में पखांजुर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 01 में शमशानघाट में रात में दफना दिया गया।

शव को दफनाने केमामले में पखांजुर थाना के सामने दिन भर धरना प्रदर्शन कर शव को निकालकर ईसाई क्रबिस्तान में दफन करने की मांग पर प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं किए जाने के बाद रविवार को भाजपा, भाजयुमो, बजरंग दल एवं ग्रामीणों की ओर से पखांजूर नगर पंचायत के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का आह्वान किया गया था। पखांजुर के समस्त व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद कर प्रदर्शन कारियो को अपना समर्थन दिया है। आज सुबह से ही प्रदर्शन कारियो ने पखांजुर थाने के सामने सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कारियो की एक ही मांग है कि जहां शव को दफनाया गया है वहां शिव मंदिर है, हमारे देव स्थल से तत्काल ईसाई धर्म में धर्मांतरित किये गये मृत व्यक्ति का शव तत्काल निकालकर ईसाई शमशानघाट में दफनाया जाए अन्यथा धरना प्रदर्शन और तेज होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर जनदर्शन में धर्मांतरित ईसाई मृत व्यक्ति के परिजनों द्वारा गुहार लगाने पर जिला कलेक्टर ने पखांजुर एसडीएम को माचपल्ली पहुंचकर शव दफनाने के लिए ग्रामीणों से बात करने को कहा गया लेकिन माचपल्ली के ग्रामीणों ने शव को दफनाने के लिए जगह देने से मना कर दिया था। पखांजुर एसडीएम के अनुसार पखांजुर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 01 में शमशानघाट के लिए शासन की आवंटित भूमि पर शव को दफनाया गया है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें