बिहार
बिहार के नवादा में एक लड़की ने पिता के द्वारा डांटे जाने पर खौफनाक कदम उठा लिया। अपने पिता की इस हरकत से नाराज लड़की ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना शनिवार की है। जिले के पकरीबरामा थाना क्षेत्र के बढ़िया बीघा गांव में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। लड़की की पहचान 14 वर्षीय काजल के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक काजल के पिता देवनंदन चौहान खेत में काम कर रहे थे। दोपहर में खाना लेकर काजल को जाना था। खाना ले जाने में उसे देरी हो गई। इस पर पिता ने उसे डांटा। उसके बाद काजल खेत से घर लौट गई। शाम को उसका शव उसी के घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया।
लड़की के पिता देवनंदन चौहान ने बताया कि बेटी को सिर्फ इतना कहा था कि खाना खाने में देर क्यों हो गई। मैं खेत में काम कर रहा हूं, भूख लगी है। वहां उसने कुछ नहीं कहा। कुछ देर के बाद घर लौट गई लगभग। 2 बजे के बाद खाना लेकर पहुंची थी। शाम में 6 बजे के आसपास छोटी बेटी घर पहुंची तो बताया कि काजल फांसी के फंदे से झूल रही है। सुनकर होश उड़ गए।
सूचना मिलने पर चौहान भागे भागे अपने घर पहुंचे और फंदे से लटक रही बेटी को नीचे उतारा। उसे आनन फानन में अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पूरा। परिवार सदमे में है। पिता इस बात से काफी दुखी हैं कि बेटी को क्यों डांट लगाई। गांव के लोग भी इस घटना से बहुत दुखी हैं।
नाबालिग लड़की के आत्महत्या की जानकारी जैसे ही पकरीबरामा थाना को मिली कि पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। थानाध्यक्ष रवि भूषण दल बल के साथ मौके पहुंचे। उन्होंने शव का इन्क्वेस्ट रिपोर्ट तत्काल बना और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस इस मामले में छानबीन की कार्रवाई कर रही है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











