माढोताल पुलिस ने 4 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 लाख रुपए कीमत का करीब 25 किलो गांजा एवं 4 मोबाइल जप्त किए हैं। पुलिस तस्करों के विरुद्ध NDPC का प्रकरण दर्ज कर गांजा के संबंध में पूछताछ कर रही है।माढोताल पुलिस ने बताया गांजा तस्करों द्वारा भारी मात्रा में गांजा सप्लाई होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर लमती रोड सांई राम स्वीट्स के पीछे तस्करों को पकड़ा है। गांजा तस्करी करने वाले तनवीर खान निवासी शीतलामाई, रोहित मिश्रा निवासी पीली बिल्डिंग गौर, पीयूष वाल्टर निवासी शीतलामाई एवं रचित जाट निवासी बेलबाग को पकड़ा है। चारो गांजा तस्कर पिट्ठू बेग में 2-2 किलो गांजा के पैकेट बनाकर रखे हुए थे।











