गोदावरी जिले में बड़ा सड़क हादसा, नहर में कार गिरने से तीन छात्रों की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश
रविवार तड़के आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने कहा कि इस हादसे में तीन कॉलेज छात्रों की मौत हो गई।

घूमने के लिए निकले थे 10 छात्र
पुलिस ने बताया कि ऐसा संदेह है कि कार तेज गति से चलाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार, पास के एलुरु जिले के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले 10 छात्रों के एक समूह ने शनिवार की रात पूर्वी गोदावरी जिले के झरने और समृद्ध जैव विविधता वाले प्रकृति केंद्र मारेडूमिली की सैर करने निकला था।

हादसे में तीन छात्रों की मौत
पुलिस ने बताया कि शनिवार आधी रात को उनकी कार सड़क से उतर गई और पूर्वी गोदावरी जिले के बुरुगुपुडी गेट पर एक नहर में गिर गई। मृतकों की पहचान हर्षवर्धन, हेमंत और उदय किरण के रूप में की गई, जबकि वाहन में सवार बाकी लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।

बस खाई में गिरने से बड़ा हादसा
झारखंड के गिरिडीह में एक बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत की सूचना है, वहीं कई लोग घायल हैं। पुलिस ने बताया कि जिस दौरान यह हादसा हुआ, उस समय बस में करीब 30 लोग सवार थे। बस अनियंत्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर को तोड़ते हुए लगभग 30 फीट नीचे नदी में जा गिरी।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें